*CEC ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप:SIR सॉफ्टवेयर, RTI विवाद और 1 नवंबर की रैली में शामिल होने का लोगो को न्यौता*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*CEC ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप:SIR सॉफ्टवेयर, RTI विवाद और 1 नवंबर की रैली में शामिल होने का लोगो को न्यौता*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई *Press Wire |election Commission|27 Oct* मुंबई| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 26 अक्टूबर सोमवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक तीखी पोस्ट करते हुए मोदी सरकार पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप लगाया है। खरगे ने दावा किया कि "वोट चोरी के अनगिनत खुलासों"के बावजूद सरकार हर संभव हथकंडा अपना रही है। उन्होंने चुनाव आयोग (ECI) पर निशाना साधते हुए कहा कि जब विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में इस्तेमाल हुए सॉफ्टवेयर की जानकारी आरटीआई के तहत मांगी गई तो आयोग ने "व्यापार रहस्य"का हवाला देकर सूचना देने से इनकार कर दिया। आरटीआई और 'व्यापार रहस्य' के विवाद के मद्देनजर खरगे के इस दावे की पुष्टि स्वतंत्र रूप से दर्ज आरटीआई जवाब से होती है। सामाजिक कार्यकर्ता एम.ए.मुजीब अय्यूब द्वारा दायर एक आरटीआई आवेदन के जवाब में चुनाव आयोग ने 16 अक्टूबर को कहा कि वह SIR में उपयोग किए गए सॉफ्टवेयर का नाम और संस्करण साझा नहीं करेगा...