*CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान,INDIA ब्लॉक के खिलाफ नहीं,मकसद एक ही है*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान,INDIA ब्लॉक के खिलाफ नहीं,मकसद एक ही है*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई *Press wire| CJP | 14 Oct* मुंबई| महाराष्ट्र के नागपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 14अगस्त बुधवार को स्पष्ट किया कि उनका संगठन INDIA ब्लॉक के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP और विपक्षी गठबंधन दोनों का आंदोलन एक ही मकसद के लिए है। दीपके ने यह भी साफ किया कि CJP किसी राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत नहीं हो रही है और वह एक स्वतंत्र प्रेशर ग्रुप बनी रहेगी। बयान का संदर्भ समझे तो दीपके ने यह बयान ऐसे समय दिया है । जब देश में चुनावी धांधली और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हैं। हाल ही में CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस घटना के बाद दीपके ने केंद्र सरकार पर''अघोषित आपातकाल''लगाने का आरोप लगाय...