*मुंबई में तीन नए ओवरपास/फ्लाईओवर:फडणवीस ने किए उद्घाटन,पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी और यातायात सुधार पर जोर*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में तीन नए ओवरपास/फ्लाईओवर:फडणवीस ने किए उद्घाटन,पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी और यातायात सुधार पर जोर*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई




        *Press Wire| Flyover| 23 Oct*

मुंबई | मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई में तीन नई सड़क-रेलवे ओवरपास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें उत्तरी और पूर्वी उपनगरों में विद्याविहार के रेलवे लाइन पर बना ओवरपास,पश्चिमी उपनगरों में गोरेगांव मुलूंड लिंक रोड (GMLR) पर बना फ्लाईओवर और सायन रेलवे ओवरब्रिज का पुनर्निर्माण शामिल है। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार और मंगल प्रभात लोढ़ा तथा मुंबई की महापौर रितु तावड़े भी उपस्थित रहे। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि मुंबई में नई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम संपर्क को मजबूत करने में सहायक होंगी। इससे शहर भर में यात्रा का समय घटाकर 50-60 मिनट करने के लक्ष्य को साकार करने में मदद मिलेगी। इन तीनों परियोजनाओं का उद्देश्य पूर्व-पश्चिम संपर्क को बेहतर बनाना,यात्रा का समय कम करना और शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात जाम को कम करना है। मुंबई के सुंदर उपनगर सायन के रेलवे ओवरब्रिज सायन रेलवे ओवरब्रिज का पुनर्निर्माण 112 साल पुराने ब्रिटिश-युग के ढांचे को ध्वस्त करके किया गया है। इसे साल 2019 में असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। फडणवीस ने कहा कि इससे यातायात सुगम होगा और एमयूटीपी-II के तहत पांचवीं और छठी रेलवे लाइन बिछाने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। इन अतिरिक्त लाइनों से उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की संख्या और उनकी आवृत्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। मुंबई के विद्यमान उपनगर विद्याविहार के ओवरपास के मद्देनजर विद्याविहार पुल मुंबई के पूर्व में रामचंद्र चेम्बुरकर मार्ग को पश्चिम में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से जोड़ता है। इससे दोनों दिशाओं के बीच यात्रा का समय लगभग 30 मिनट से घटकर 10 मिनट होने की उम्मीद है। फडणवीस ने कहा कि नया रेलवे पुल घाटकोपर रेलवे ओवरब्रिज पर भार कम करेगा। मुंबई के गरिमामय उपनगर गोरेगांव के फ्लाईओवर के मद्देनजर जीएमएलआर परियोजना के अंतर्गत गोरेगांव पूर्व में होटल रत्नागिरी जंक्शन के पास1.26 किलोमीटर लंबा तीसरा फ्लाईओवर बनाया गया है। यह जनरल अरुण कुमार वैद्य मार्ग को संतोष नगर के पास दादासाहेब फाल्के चित्रानगरी रोड से जोड़ता है। यह क्यों महत्वपूर्ण है ?वह देखें तो इन परियोजनाओं से जहां एक ओर रोजाना यात्रा करने वालों को समय की बचत होगी। वहीं दूसरी ओर स्थानीय सड़कों और प्रमुख चौराहों पर दबाव कम होने की संभावना है। विद्याविहार पुल से घाटकोपर ओवरब्रिज पर भार घटेगा। जबकि सायन ओवरब्रिज का पुनर्निर्माण रेलवे लाइन विस्तार और उपनगरीय सेवाओं की क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गोरेगांव का फ्लाईओवर जीएमएलआर परियोजना के तहत पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। मुंबई में बढ़ते यातायात और उपनगरीय रेल दबाव के बीच ये तीन परियोजनाएं शहर की परिवहन व्यवस्था को सुधारने की दिशा में अहम मानी जा रही हैं हालांकि इनका पूरा लाभ तभी मिलेगा। जब इनके साथ स्थानीय सड़क सुधार,यातायात प्रबंधन और रेलवे क्षमता विस्तार की प्रक्रिया समन्वित रूप से आगे बढ़े।

*वायरल वीडियो देखने के लिए लिंक खोलें*

https://youtube.com/shorts/KmN_eEcLYQc?si=4eIEjkEx0tNp4DoH

~By √•Press Wire MCP•Digital World• 

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई: ब्रीच कैंडी स्थित अमरसंस स्टोर में 20 अक्टूबर 2026 की सुबह भीषण आग,करीब 6 घंटे में काबू; 5,000 वर्ग फुट हिस्सा जलकर खाक,कोई हताहत नहीं*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*नवी मुंबई में ‘इंडिया ज्वेलरी पार्क’ परियोजना शुरू, 22 एकड़ में विकसित होगा ज्वेलरी निर्माण केंद्र*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*ब्रेकिंग:नेपाल में फिर अचानक बाढ़,गोरखा की 5 बस्तियों में 40 घर बहे;4 लापता*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई