*बीग ब्रेकिंग ...बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; महाराष्ट्र CM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*बीग ब्रेकिंग ...बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; महाराष्ट्र CM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*Press wire Filmi | Tiger | 18 Oct*
मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलीबारी करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में अभिनेता टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए हैं, जबकि उनके ड्राइवर और एक स्थानीय ऑटो-रिक्शा चालक को चोटें आई हैं। इस घटना का विवरण देखें तो बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब टाइगर श्रॉफ अपने ड्राइवर के साथ एक फुटबॉल मैच खेलकर घर लौट रहे थे। हमलावरों ने उनकी कार पर चार राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में घायल हुए ड्राइवर और स्थानीय व्यक्ति रिक्षा ड्राइवर को तुरंत इलाज के लिए नानावती अस्पताल ले जाया गया है। मुंबई पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने और गोलीबारी के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। दौरान गैंग का दावा और धमकी के मद्देनजर इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली है। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में गैंग की ओर से कहा गया है कि हमने कॉल करके समझाया था लेकिन इसको समझ नहीं आई। जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा। अगला नंबर उसका होगा। वेट एंड वॉच। इससे पहले भी गैंग की ओर से सलमान खान को लेकर कई धमकियां दी जा चुकी हैं। सरकार और प्रशासन की कार्रवाई के समझे तो घटना की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की है। सीएम ने कमिश्नर को घटना की त्वरित जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है हालांकि बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में उस समय गोलीबारी की गई थी और वे फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे तब घटना जुहू पुलिस थाने के अंतर्गत पुष्पा पार्क के पास हुई। जहां बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने अभिनेता की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थी। मुंबई के वेस्ट ज़ोन-2 के डीसीपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गोली नहीं लगी है। इस घटना का विवरण और घायलों के बारे में जाने तो घटना के समय टाइगर श्रॉफ अपनी कार में सवार थे। हमलावरों ने 5 सेकंड के भीतर लगभग 5 राउंड गोलियां दाग दी थी। इस हमले में अभिनेता के ड्राइवर (फिरदौस) और सड़क पर खड़ा एक स्थानीय व्यक्ति (ऑटो रिक्शा चालक) घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। हमले की असली वजह और गैंग का दावा जाने तो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित और हरमन संधू ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक ऑडियो और पोस्ट जारी की है। इसमें हमले की वजह स्पष्ट करते हुए कहा गया है कि टाइगर श्रॉफ ने गैंग के निर्देशों को नजरअंदाज किया और सलमान खान के साथ काम करना जारी रखा। धमकी में कहा गया है कि जो भी फिल्म इंडस्ट्री में हमसे अलग होकर काम करेगा या सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा। उसे मार देंगे। यह पहली और आखिरी चेतावनी है। गैंग ने सलमान खान को भी सीधी धमकी दी है कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो उनके परिवार का नाश कर दिया जाएगा। जांच और राजनीतिक हलचल के मद्देनजर मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार हमलावरों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा कि मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या,सलमान खान के घर पर फायरिंग और अभिनेताओं को धमकियों के बीच कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और सरकार विफल रही है।
√•Press wire• Filmi Fox News•Digital World•

Comments
Post a Comment