*ब्रेकिंग:नेपाल में फिर अचानक बाढ़,गोरखा की 5 बस्तियों में 40 घर बहे;4 लापता*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*ब्रेकिंग:नेपाल में फिर अचानक बाढ़,गोरखा की 5 बस्तियों में 40 घर बहे;4 लापता*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*Press Wire| Nepal | 11 Oct*
मुंबई| नेपाल के गोरखा जिले के चुमनुबरी ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 4 बजे बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़ आ गई। यह पिछले लगभग डेढ़ महीने में दूसरी बड़ी आपदा है। नुकसान का विवरण जाने तो प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जगत बगर,सल्लेरी और घट्टेखोला सहित पांच बस्तियों में 35 से 40 घर पूरी तरह बह गए। कुछ रिपोर्टों में 45 घर बहने की बात भी कही गई है। इसके अलावा 4 से 6 पुल,कम से कम 3 जलविद्युत परियोजनाएं और एक जलविद्युत केंद्र क्षतिग्रस्त हुआ। बाढ़ में 4 से 5 चरवाहों के संपर्क टूट गए। जो घटना के समय गोशालाओं में पशुओं की देखभाल कर रहे थे। बहाव में 4 गोशालाएं और 15 याक भी बह गए। बाढ़ का कारण और पानी का स्तर बढ़ गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार ऊपरी क्षेत्र में एक सूखा भूस्खलन नदी को अवरुद्ध करने के बाद उसके फूटने से अचानक बाढ़ आई। बाढ़ बारिश के कारण नहीं आई थी। नदी का जलस्तर सुबह 6:30 बजे 3.66 मीटर से बढ़कर 8:40 बजे 8.43 मीटर हो गया, जो 5 मीटर के खतरे के निशान से कहीं अधिक था। माप केंद्र भी बह जाने के कारण आगे का डेटा नहीं मिल सका। बचाव अभियान को लेकर नेपाल सेना और पुलिस को वायु और भूमि मार्ग से तैनात किया गया है। हेलिकॉप्टरों की मदद से कम से कम 82 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। जिनमें 9 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। सेना ने जगत क्षेत्र से 6 लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। चार हेलिकॉप्टर बचाव कार्य में लगाए गए हैं।इसके महत्वपूर्ण तथ्यों को देखें तो यह क्षेत्र मनास्लु पर्वत की लोकप्रिय ट्रेकिंग मार्ग पर स्थित है। 26 अगस्त को आए विनाशकारी बाढ़ में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 5,000 से अधिक लापता हुए थे। स्थानीय अधिकारी ने कहा कि इस बार का दृश्य भयावह था लेकिन राहत की बात है कि अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है। नेपाल के आपदा प्रबंधन विभाग ने बूढ़ी गंडकी नदी के निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
~By √•Press Wire MCP•Digital World•

Comments
Post a Comment