*बड़ी खबर...अभिनेता अजय देवगन के जुहू बंगले पर BMC का बुलडोजर,अनाधिकृत निर्माण के हिस्से गिराए,मालिकों का जवाब खारिज*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*बड़ी खबर...अभिनेता अजय देवगन के जुहू बंगले पर BMC का बुलडोजर,अनाधिकृत निर्माण के हिस्से गिराए,मालिकों का जवाब खारिज*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*Press wire| Filmi Fox News| 17 Oct*
मुंबई | बीएमसी ने अभिनेता अजय देवगन के मुंबई स्थित जुहू स्थित बंगले में अनाधिकृत निर्माण के कुछ हिस्सों को आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई 10 सितंबर के स्टॉप-वर्क नोटिस के बाद की गई। जो मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354A के तहत जारी किया गया था। नोटिस में 24 घंटे के भीतर काम रोकने और जरूरी परमिशन के दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया था लेकिन मालिक 15 सितंबर की अपनी समय सीमा तक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। क्या क्या गिराया गया? वह जाने तो BMC के अधिकारियों ने हथौड़ों से सिपोरेक्स ब्लॉक की दीवारें तोड़ीं,जो बिना अनुमति के बनाई जा रही थीं। कार्रवाई 12 अक्टूबर को की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित अवैध काम में आंतरिक बदलाव,पार्टिशन वॉल और खिड़कियों में बदलाव शामिल थे। विवाद की जड़ क्या है?वह जाने तो संपत्ति 7,802 वर्ग फुट की है और जुहू के कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थित है। विवाद इस बात पर है कि इस आवासीय बंगले को व्यावसायिक उपयोग (सैलून और स्पा) के लिए बदला जा रहा था। जिसके लिए जरूरी नगर निगम अनुमतियां नहीं थीं। सोसाइटी के निवासियों ने पार्किंग,सुरक्षा, ट्रैफिक और शोर को लेकर आपत्ति जताई थी दौरान लीज एग्रीमेंट का खुलासा जाने तो अगस्त 2026 में "फ्लोरियन ह्यूरेल सैलून्स प्राइवेट लिमिटेड"के साथ पांच साल के लिए लीव-एंड-लाइसेंस एग्रीमेंट हुआ था। ₹10.61 करोड़ में जो लगभग ₹16 लाख प्रति माह बनता है। देवगन की ओर से कहा गया था कि “संबंधित अधिकारियों से आवश्यक अनुमतियां और मंजूरी प्राप्त कर ली गई हैं हालांकि BMC ने 6 अक्टूबर के आदेश में स्पष्ट किया कि कोई भी सहायक दस्तावेज नहीं मिला है इसलिए काम को अनाधिकृत माना गया। नोटिस के बावजूद काम जारी रहा था। वह देखें तो अधिकारियों का आरोप है कि स्टॉप-वर्क नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका था। जिसके बाद विध्वंस की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। देवगन की ओर से खंडन के मद्देनजर एक्टर के पीआर प्रतिनिधि पराग देसाई ने कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया कि बंगले पर BMC की टीम नहीं आई और तोड़फोड़ की खबरें “पूरी तरह बेबुनियाद” हैं हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक सूत्रों ने आंशिक विध्वंस की पुष्टि की है। BMC ने विध्वंस की तस्वीरें और मालिकों को जारी नोटिस भी साझा किए हैं। BMC की निगरानी जारी है। 10 सितंबर का स्टॉप-वर्क नोटिस अभी भी प्रभावी है और साइट पर लगातार नजर रखी जा रही है।
~By √•Press wire•Filmi Fox News•Digital World•

Comments
Post a Comment