*टाइगर श्रॉफ पर हमला: राजस्थान के कोटा से तीनों बदमाश गिरफ्तार,कोटा पुलिस की बड़ी सफलता, नेपाल भागने की थी प्लानिंग*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*टाइगर श्रॉफ पर हमला: राजस्थान के कोटा से तीनों बदमाश गिरफ्तार,कोटा पुलिस की बड़ी सफलता,
नेपाल भागने की थी प्लानिंग*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
•Press wire Filmi Fox| Tiger | 19 Oct•
कोटा/मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार रात मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के मामले में राजस्थान की कोटा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर कोटा पुलिस ने महज 15 मिनट के भीतर ट्रेन से तीनों मुख्य शूटरों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य शूटर रेहान उर्फ सुक्का (हरियाणा),ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन (बिहार) और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस के मुताबिक इन तीनों को हमले के लिए 50,000 रुपये का एडवांस मिला था। कैसे हुई गिरफ्तारी? वह जाने तो कोटा सिटी पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि सोमवार सुबह मुंबई के डीसीपी क्राइम से सूचना मिली कि हमले में शामिल तीनों संदिग्ध ट्रेन से सफर कर रहे हैं और कुछ ही देर में कोटा पहुंचने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया और पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के सामान्य कोच से तीनों को पकड़ लिया। यह संयुक्त ऑपरेशन मुंबई पुलिस,राजस्थान पुलिस,एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और रेलवे पुलिस के सहयोग से अंजाम दिया गया। नेपाल भागने की थी प्लानिंग जाने तो पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी हमले के बाद मुंबई से ट्रेन पकड़कर दिल्ली जाने और फिर वहां से नेपाल फरार होने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हमले से पहले टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों की रेकी भी की थी। उन्हें पता था कि अभिनेता हर रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड आते हैं और उसी के आधार पर हमले की टाइमिंग तय की गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन के मद्देनजर पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य शूटर रेहान उर्फ सुक्का लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता था और उस पर आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजस्थान पुलिस के मुताबिक एक अन्य अभियुक्त का लॉरेंस गैंग से जुड़े अनिल पंडित से भी कनेक्शन मिला है फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से कोई हथियार बरामद नहीं किया है और उनसे पूछताछ जारी है। तीनों आरोपियों को कोटा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और जल्द ही उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा। मुंबई पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास (BNS की धारा 109(1)) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे। जबकि उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक को मामूली चोटें आई थीं। अब बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW पर रविवार रात मुंबई के जुहू में हुई फायरिंग के मामले में राजस्थान की कोटा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली सूचना के आधार पर कोटा पुलिस ने महज 15 मिनट के भीतर ट्रेन से तीनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा था । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 17 वर्षीय फूल सिंह (हरियाणा के सोनीपत से), 18 वर्षीय रेहान उर्फ सुक्का (सोनीपत) और 22 वर्षीय ऋतिक कुमार उर्फ रोशन (बिहार के बेगूसराय से मुंबई में रहता था) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों को हमले के लिए सामूहिक रूप से 50,000 रुपये का एडवांस मिला था दौरान कोटा सिटी पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 19अकटूबर सोमवार सुबह मुंबई पुलिस के DCP क्राइम से सूचना मिली कि हमले में शामिल तीनों संदिग्ध ट्रेन से सफर कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया। तीनों आरोपी मुंबई से वसई स्टेशन से पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12939) में सवार हुए थे और दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। यह संयुक्त ऑपरेशन राजस्थान पुलिस,एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और कोटा जिला पुलिस के सहयोग से अंजाम दिया गया। हमले की साजिश और एस्केप रूट के मद्देनजर जाने तो जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी हमले से पहले दो सप्ताह से अधिक समय तक मुंबई में रह चुके थे और उन्होंने अभिनेता की गतिविधियों की रेकी की थी। उन्हें पता था कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड आते हैं और उसी आधार पर हमले की टाइमिंग तय की गई थी। फायरिंग के बाद आरोपियों ने SV रोड से होते हुए विले पार्ले और अंधेरी का रास्ता लिया। अपनी मोटरसाइकिल अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़ी और फिर बोरीवली की ओर ट्रेन पकड़ी। वहां से सूरत में ट्रेन बदली थी। वहीं से कोटा की ट्रेन पकड़ी थी। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है और CCTV फुटेज के जरिए उनकी मूवमेंट ट्रैक की जा रही है। देशी पिस्टल हुई जाम फिर भी 7 राउंड फायर का मामला देखें तो जांच सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने देशी पिस्टल (कंट्री-मेड ‘कॉपी पीस’) का इस्तेमाल किया था। जो फायरिंग के दौरान दो बार जाम हो गई। कुल सात राउंड फायर किए गए। जिनमें से पांच राउंड कार पर लगे। टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी लेकिन उनके हाथ में बारूद के जलने के निशान और कांच के छोटे टुकड़ों से मामूली चोटें आईं। घटना में उनके ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लगी और ऑटो चालक उमेश चौहान (35) के सीने में गोली लगी। जिनका इलाज जारी है। गैंग कनेक्शन और जांच का दायरा देखें तो पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य शूटर रेहान का संपर्क कथित गैंगस्टर अनिल पंडित से था। रेहान के परिवार का कहना है कि उसने 9वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और पहले भी अवैध हथियार के मामले में जेल जा चुका था। वहीं ऋतिक कुमार मुंबई में रैपिडो (बाइक टैक्सी) चालक के रूप में काम करता था फिलहाल पुलिस ने हथियार बरामद नहीं किया है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की जांच की जा रही है हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुंबई पुलिस ने हत्या के प्रयास (BNS की धारा 109) और आपराधिक षड्यंत्र के तहत FIR दर्ज की है और जांच के लिए 15 विशेष टीमों का गठन किया गया है। सियासी हलचल और आगे की कार्रवाई जाने तो घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि आरोपी राज्य के बाहर से काम कर रहे थे और पुलिस जल्द ही उन्हें पकड़ लेगी। तीनों आरोपियों को जल्द ही मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। यहां उनसे विस्तृत पूछताछ हो रही हैं।
*टाइगर श्रॉफ पर हमला:घटना के तिनों आरोपियों के गिरफ्तार करने के पूरे घटनाक्रम का वीडियो देखने के लिए लिंक खोलें*
https://youtu.be/l34YqrmlQ_I?t=22&si=rUOMwrsuSgeeecmJ
~ By √•Press Wire MCP•Digital World•

Comments
Post a Comment