*टाइगर श्रॉफ पर हमले में अपडेट्स:आजमगढ़ की बबीता गिरफ्तार;दो साल पहले सोनीपत गई थी पैकिंग का काम करने* / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*टाइगर श्रॉफ पर हमले में अपडेट्स:आजमगढ़ की बबीता गिरफ्तार;दो साल पहले सोनीपत गई थी पैकिंग का काम करने* / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


    



         *Press wire| Tiger shroff| 21 Oct* 


मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए जानलेवा हमले के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा के सोनीपत निवासी कुणाल (21) और सुमित (19) के अलावा उत्तर प्रदेश के सीतापुर की राधा (23) और आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र के कोठियार गांव की बबीता (23) शामिल हैं।
आजमगढ़ की बबीता का सोनीपत कनेक्शन के हिसाब से गिरफ्तार आरोपी बबीता पिछले दो साल से सोनीपत में रह रही थी। गांव कोठियार की रहने वाली बबीता मौसी के लड़के रवि, उसकी पत्नी और गांव की गुंजना के साथ पैकिंग का काम करने के लिए सोनीपत गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बबीता और राधा सोनीपत की एक फैक्ट्री में काम करती थीं और लॉरेंस गैंग के लिए कुरियर का काम भी कर रही थीं। दोनों महिलाएं बहालगढ़ क्षेत्र में किराए पर अकेली रह रही थीं।
हथियार सप्लाई की पूरी कड़ी के मद्देनजर जांच में सामने आया है कि मुंबई में 18 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। इस हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए गए थे। कुणाल ने सुमित के साथ मिलकर अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस जुटाए थे। इसके बाद कुणाल ने अपनी गर्लफ्रेंड राधा और उसकी साथी बबीता को हथियार मुंबई पहुंचाने का काम सौंपा था। दोनों महिलाओं को इस काम के लिए 10 से 12 हजार रुपये दिए गए थे। 15 अक्टूबर को कुणाल,राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा था। जहां पिस्टल राधा के बैग में रखी गई थी। 17 अक्टूबर को दोनों युवतियां मुंबई के दादर स्टेशन पहुंचीं और एक होटल में ठहरीं थी। जहां सुबह करीब 11 बजे एक नाबालिग लड़के ने राधा से बैग ले लिया। हमले के बाद राधा और बबीता 18 अक्टूबर को ही मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं और 20 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर ली गईं थीं। गिरफ्तारी और आगे की जांच के मद्देनजर चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर मुंबई पुलिस को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा गया है फिलहाल आजमगढ़ पुलिस बबीता के अन्य कनेक्शन की तलाश कर रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क में आरोपियों की भूमिका,हथियारों के स्रोत और गैंग से उनके संबंधों की जांच कर रही है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के अपडेट्स के मद्देनजर देखें तो लॉरेंस गैंग का कनेक्शन को लेकर अमृतसर से मुंबई तक हथियार की पूरी सप्लाई चेन के मद्देनजर आजमगढ़ की बबीता समेत चार गिरफ्तार किए गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के मामले में जांच अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई नेटवर्क तक पहुंच गई है। दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र के कोठियार गांव की बबीता (23) समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके जरिये अमृतसर से मुंबई तक पिस्टल पहुंचाई गई थी। गैंग ने ली थी हमले की जिम्मेदारी । वह देखें तो फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों अनिल पंडित और हरमन संधू ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में दावा किया गया था कि टाइगर श्रॉफ को पहले भी समझाया गया था लेकिन बात न मानने पर यह कार्रवाई की गई। चेतावनी दी गई कि जो भी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा। अगला निशाना वही होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जुहू पुलिस से मुंबई क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दी गई है। हथियार की पूरी सप्लाई चेन का मामला देखें तो जांच में सामने आया है कि हरियाणा के सोनीपत निवासी कुणाल (21) हाल ही में एक अन्य मामले में जमानत पर छूटा था। हरसाना गांव के एक दोस्त के जरिये उसकी पहचान अनिल पंडित से हुई थी । जिसके बाद दोनों एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिये बातचीत करने लगे। अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल ने सुमित (19) के साथ अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस जुटाए। इसके बाद कुणाल ने करीब दो महीने पहले मिली सीतापुर की राधा (23) को हथियार मुंबई ले जाने के लिए तैयार किया। 15 अक्टूबर को कुणाल, राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा था । जहां पिस्टल राधा के बैग में छिपाई गई थी। दोनों युवतियां 17 अक्टूबर को मुंबई के दादर स्टेशन पहुंचीं और एक होटल में ठहरीं। सुबह करीब 11 बजे एक नाबालिग लड़के ने राधा से बैग ले लिया। हमले के बाद भागने की कोशिश के मद्देनजर फायरिंग के बाद अनिल पंडित ने कुणाल से संपर्क कर बताया कि शूटर मुंबई में फंस गए हैं और उनके निकलने की व्यवस्था करने को कहा। राधा और बबीता 18 अक्टूबर को ही दादर- हरिद्वार एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं थीं। 20 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोनों युवतियों को दबोचा गया था। जबकि कुणाल और सुमित को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया था। कोटा से शूटरों की गिरफ्तारी के मद्देनजर इस बीच राजस्थान के कोटा से मुंबई पुलिस ने तीन मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। जिनमें मुख्य शूटर रेहान उर्फ सुख्खा (सोनीपत निवासी),ऋतिक उर्फ रोशन (बिहार के बेगूसराय निवासी) और एक नाबालिग शामिल है। तीनों मुंबई से भागकर दिल्ली होते हुए नेपाल जाने की फिराक में थे। रेहान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता था और उस पर आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायलों और मामले की स्थिति के बारे में जाने तो हमले में टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी थी लेकिन उनका ड्राइवर और एक ऑटोरिक्शा चालक घायल हुए थे। गिरफ्तार चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर मुंबई पुलिस को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा गया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि युवतियों द्वारा ले जाई गई पिस्टल का इस्तेमाल ही हमले में हुआ था या नहीं और हथियार आपूर्ति चेन में शामिल अन्य लोगों की भूमिका क्या रही?

  ~By √•Press wire MCP Digital World•

Comments

Popular posts from this blog

*नवी मुंबई में ‘इंडिया ज्वेलरी पार्क’ परियोजना शुरू, 22 एकड़ में विकसित होगा ज्वेलरी निर्माण केंद्र*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई: ब्रीच कैंडी स्थित अमरसंस स्टोर में 20 अक्टूबर 2026 की सुबह भीषण आग,करीब 6 घंटे में काबू; 5,000 वर्ग फुट हिस्सा जलकर खाक,कोई हताहत नहीं*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*ब्रेकिंग:नेपाल में फिर अचानक बाढ़,गोरखा की 5 बस्तियों में 40 घर बहे;4 लापता*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई