*मुंबई में श्री महाराष्ट्र रामलीला मंडल का भव्य रामलीला महोत्सव संपन्न;अयोध्या के कलाकारों ने दी प्रस्तुति*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में श्री महाराष्ट्र रामलीला मंडल का भव्य रामलीला महोत्सव संपन्न;अयोध्या के कलाकारों ने दी प्रस्तुति*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


                  



          *Press wire| Ramleela| 21 Oct* 


मुंबई| महानगर मुंबई आज़ाद मैदान में 11 से 20 अक्टूबर तक चला आयोजन,दशहरा महोत्सव पर श्री राम राज्याभिषेक के साथ समापन हुआ। श्री महाराष्ट्र रामलीला मण्डल (रजि.) द्वारा मुंबई के आज़ाद मैदान, मेट्रो सिनेमा के पास रामलीला महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक स्व.श्री शोभनाथ मिश्रा, संस्थापक अध्यक्ष स्व.श्री राजनारायण पान्डेय तथा संस्थापक महामंत्री स्व.श्री द्वारिकानाथ मिश्रा के आदर्शों के अनुरूप आयोजित इस महोत्सव का संचालन संचालक एड.बद्री प्रसाद पाण्डेय,अध्यक्ष एड.अशोक आर.पाण्डेय और महामंत्री सुरेश द्वारिकानाथ मिश्र के मार्गदर्शन में हुआ। महोत्सव में अयोध्या धाम के “श्री साकेत आदर्श रामलीला मण्डल व प्रशिक्षण संस्थान” के निपुण कलाकारों ने श्री सत्यनारायण मिश्र जी के निर्देशन में रामलीला प्रस्तुत की। रामलीला का आयोजन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक शाम 6 बजे से किया गया, जबकि 20 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव के निमित्त रामलीला शाम 4 बजे से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम के अनुसार 11 अक्टूबर को नारद मोह लीला/श्री राम जन्म,12 अक्टूबर को बाल लीला एवं विश्वामित्र आगमन/ताड़का वध,13 अक्टूबर को सुबाहु-मारीच उद्धार/नगर दर्शन/धनुष यज्ञ,14 अक्टूबर को लक्ष्मण-परशुराम संवाद एवं श्री राम विवाह महोत्सव, 15 अक्टूबर को मंथरा-कैकई संवाद/दशरथ प्रतिज्ञा/राम वनगमन, 16 अक्टूबर को केवट प्रसंग/ग्राम वधूटी/दशरथ मरण/भरत आगमन,17 अक्टूबर को जयंत-अनुसुइया/सीता हरण/शबरी प्रसंग,18 अक्टूबर को सुग्रीव मैत्री/बालि वध/अशोक वाटिका/लंका दहन/विभीषण शरणागति,19 अक्टूबर को सेतु बन्ध रामेश्वरम्/अंगद-रावण संवाद/लक्ष्मण शक्ति तथा 20 अक्टूबर को कुम्भकर्ण वध/मेघनाथ वध/रावण वध,श्री राम राज्याभिषेक और दशहरा महोत्सव प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार श्री राम राज्याभिषेक और दशहरा महोत्सव के साथ रामलीला का भव्य समापन हुआ।

*इस आयोजन का वीडियो देखने के लिए लिंक खोलें*

https://youtu.be/fxFxEqvoNBg?si=ylkXmkJsY5DVT_Ar

~By √•Press Wire MCP•Digital World•

Comments

Popular posts from this blog

*नवी मुंबई में ‘इंडिया ज्वेलरी पार्क’ परियोजना शुरू, 22 एकड़ में विकसित होगा ज्वेलरी निर्माण केंद्र*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई: ब्रीच कैंडी स्थित अमरसंस स्टोर में 20 अक्टूबर 2026 की सुबह भीषण आग,करीब 6 घंटे में काबू; 5,000 वर्ग फुट हिस्सा जलकर खाक,कोई हताहत नहीं*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*ब्रेकिंग:नेपाल में फिर अचानक बाढ़,गोरखा की 5 बस्तियों में 40 घर बहे;4 लापता*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई