*मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और 'आज का महिषासुर'फिल्म की पूरी टीम मुंबई के प्रसिद्ध मुंबा देवी मंदिर पहुंची*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और 'आज का महिषासुर'फिल्म की पूरी टीम मुंबई के प्रसिद्ध मुंबा देवी मंदिर पहुंची*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*Press wire| Filmi| 13 Oct*
मुंबई। नवरात्रि की भक्तिमय फिजाओं के बीच फिल्म 'आज का महिषासुर' के मेकर्स ने दर्शकों को एक खास सौगात दी है। फिल्म का दमदार फर्स्ट लुक और भक्ति तथा आस्था से सराबोर गीत 'जगदम्बे रानी' रिलीज कर दिया गया है। मां दुर्गा की आराधना के इस पावन पर्व पर फिल्म की इस शुभ शुरुआत ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। इस खास मौके को और यादगार बनाने के लिए फिल्म की पूरी टीम मुंबई के प्रसिद्ध मुंबा देवी मंदिर पहुंची, जहां मां के चरणों में फिल्म का पोस्टर अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया गया।
मां के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच फिल्म के फर्स्ट लुक और गीत ''जगदम्बे रानी'' की लॉन्चिंग ने इस पल को बेहद खास बना दिया। गौरांग भास्कर के प्रोडक्शन में बनी और धीरज कुमार के निर्देशन में तैयार हो रही फिल्म''आज का महिषासुर''में सितारों की दिलचस्प टोली नजर आने वाली है। फिल्म में मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस,दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे,सुपरहिट वेब सीरीज''पंचायत''से घर-घर में पहचान बनाने वाले चंदन रॉय और आयशा ऐमन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। भक्ति गीत''जगदम्बे रानी''को अमोल और अभिषेक ने संगीत से सजाया है। जबकि इसके बोल अभिषेक टैलेंटेड ने लिखे हैं। देव नेगी,दिव्या कुमार,अमोल श्रीवास्तव और अभिषेक टैलेंटेड की दमदार आवाजों ने इस गीत में भक्ति का ऐसा रंग घोला है। जो सीधे दिल को छू जाता है। डांस की दुनिया में अपने हुनर से लाखों दिलों पर राज करने वाले टेरेंस लुईस अब बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।''आज का महिषासुर''के जरिए टेरेंस बतौर अभिनेता अपना फिल्मी डेब्यू कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ निर्देशक धीरज कुमार भी निर्देशन की दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे हैं। जिससे यह प्रोजेक्ट दोनों के लिए बेहद यादगार बन गया है। फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए टेरेंस लुईस कहते हैं कि"आज का महिषासुर'’से अपना फिल्मी सफर शुरू करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है।
~By √•Press wire• Filmi Fox News•Digital World•



Comments
Post a Comment