*चैत्यभूमि में 70वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर विशेष अभिवादन समारोह;समता सैनिक दल के जवानों को फल वितरण*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*चैत्यभूमि में 70वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर विशेष अभिवादन समारोह;समता सैनिक दल के जवानों को फल वितरण*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*Press wire| Lord Buddha |21 Oct*
मुंबई| महानगर मुंबई के दादर में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की ऐतिहासिक धम्म क्रांति के 70वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस समन्वय समिति की ओर से दादर स्थित पवित्र चैत्यभूमि परिसर में विशेष अभिवादन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और मंगलमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तथागत भगवान गौतम बुद्ध और भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर को विनम्र अभिवादन के साथ की गई। इस अवसर पर सामूहिक बुद्ध वंदना,त्रिशरण-पंचशील ग्रहण किया गया तथा डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा 14 अक्टूबर 1956 को दी गई ऐतिहासिक 22 प्रतिज्ञाओं का सामूहिक वाचन कर उपस्थित लोगों ने समता, बंधुता,स्वतंत्रता,न्याय और मानवतावादी मूल्यों के पालन का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदीप कांबळे विशेष रूप से उपस्थित थे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के जी/उत्तर विभाग,दादर के सहायक आयुक्त तथा वार्ड अधिकारी योगेश देसाई और दादर विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण तेजाळे के हाथों चैत्यभूमि में समता सैनिक दल के जवानों को फलों का वितरण किया गया। चैत्यभूमि परिसर में अनुशासन, सुव्यवस्था और सामाजिक प्रतिबद्धता बनाए रखने में समता सैनिक दल के जवानों के योगदान को इस उपक्रम के माध्यम से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रवीण तेजाळे,योगेश देसाई,धैर्यशील पवार, प्रदीप कांबळे,नागसेन कांबळे,सदानंद मोहिते,संजय रमेश भालेराव, श्रीकांत भिसे,सुशांत रुके,सिताराम पवार,राहुल जाधव,अश्विन वाघ और गौतम दोंदे आदि उपस्थित थे। साथ ही समन्वय समिति के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, समता सैनिक दल के जवान तथा बौद्ध अनुयायी उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की धम्म क्रांति की विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना, उनकी 22 प्रतिज्ञाओं के महत्व को समाज में स्थापित करना तथा तथागत बुद्ध के प्रज्ञा,शील,करुणा और मैत्री के विचारों का प्रचार-प्रसार करना था। अंत में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के हाथों समता सैनिक दल के जवानों को फलों का वितरण किया गया। सभी उपस्थित लोगों के सहयोग और उत्स्फूर्त सहभागिता से यह अभिवादन समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
~By √•Press Wire MCP•Digital World•

Comments
Post a Comment