*मुंबई के मुलुंड में नवजीवन संघ का भव्य दुर्गोत्सव,21 अक्टूबर तक बंगाली कला-संस्कृति की अनूठी झलक*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई के मुलुंड में नवजीवन संघ का भव्य दुर्गोत्सव,21 अक्टूबर तक बंगाली कला-संस्कृति की अनूठी झलक*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


                   



        *Press wire | Durga Puja | 21 Oct*


मुंबई/मुलुंड|  मुलुंड पश्चिम में बंगाली समाज की सामाजिक संस्था नवजीवन संघ द्वारा आयोजित दुर्गोत्सव इन दिनों श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पंडित मदन मोहन मालवीय मार्ग स्थित नालंदा रिक्रिएशन ग्राउंड में 15 अक्टूबर से शुरू हुए इस उत्सव का समापन 21 अक्टूबर को होगा। नवजीवन संघ पिछले 15 वर्षों से लगातार इस भव्य आयोजन को करता आ रहा है। नवजीवन संघ के अध्यक्ष पिनाकी सारंगी ने बताया कि महिषासुरमर्दिनी मां दुर्गा के आशीर्वाद से दुर्गोत्सव पंडाल में बंगाली कला और संस्कृति की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई है। यहां प्रतिदिन विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि और आरती की जाती है। शाम को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दुर्गोत्सव में सभी समाजों के श्रद्धालु पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद ले रहे हैं। प्रतिदिन महाभोग का आयोजन भी किया जा रहा है। बंगाली समाज वर्षों से मुलुंड में अपनी परंपराओं, संस्कृति और अपनी माटी की सुगंध को जीवंत बनाए हुए है। इस आयोजन में बंगाली समाज की महिलाओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिल रही है। दुर्गोत्सव के इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विलास मुखर्जी, सिद्धार्थ घटक,चंचल दास,बादल जाना,बबलू बेरा,अजय कर,चंदा सामंता,सोमा कर,सुष्मिता सहित अन्य गणमान्य लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर मुलुंड पश्चिम के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (सीनियर पीआई) संतोष घाटेकर का नवजीवन संघ के अध्यक्ष पिनाकी सारंगी ने स्वागत किया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिल रहा है।

  ~By √•Press Wire MCP• Digital World• 

Comments

Popular posts from this blog

*नवी मुंबई में ‘इंडिया ज्वेलरी पार्क’ परियोजना शुरू, 22 एकड़ में विकसित होगा ज्वेलरी निर्माण केंद्र*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई: ब्रीच कैंडी स्थित अमरसंस स्टोर में 20 अक्टूबर 2026 की सुबह भीषण आग,करीब 6 घंटे में काबू; 5,000 वर्ग फुट हिस्सा जलकर खाक,कोई हताहत नहीं*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*ब्रेकिंग:नेपाल में फिर अचानक बाढ़,गोरखा की 5 बस्तियों में 40 घर बहे;4 लापता*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई