*महाराष्ट्र सर्किल में राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 का भव्य आयोजन: विश्व डाक दिवस पर विशेष डाक मुहर जारी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*महाराष्ट्र सर्किल में राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 का भव्य आयोजन: विश्व डाक दिवस पर विशेष डाक मुहर जारी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*Press Wire| India Post|11Oct*
मुंबई | विश्व डाक दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र सर्किल में राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री रामचंद्र किसन जायभाये ने विशेष डाक मुहर जारी की। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र सर्किल की चार प्रमुख व्यावसायिक गतिविधियों जैसे पार्सल, डाक सेवाएँ,अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं वैश्विक व्यवसाय तथा डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) में लगभग 28% से 39% तक की उल्लेखनीय वृद्धि पर प्रकाश डाला। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पावरपॉइंट प्रस्तुति भी दी गई। जिसमें महाराष्ट्र डाक परिमंडल की प्रगति,भारतीय डाक द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं तथा डाक विभाग द्वारा शुरू की गई नई पहलों को प्रदर्शित किया गया। सुश्री सिमरन कौर निदेशक डाक सेवाएँ (मुख्यालय),महाराष्ट्र सर्किल ने प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया। श्री जायभाये ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से डाक विभाग के कर्मचारियों एवं ग्राहकों को शुभकामनाएँ दीं तथा सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे डाक सेवाओं को प्रत्येक पात्र ग्राहक तक पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। महाराष्ट्र एवं गोवा की प्रमुख उपलब्धियाँ (30 सितंबर 2026 तक) सक्रिय खाते, कुल 3.59 करोड़ सक्रिय खाते।इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) 1.92 करोड़ खाते तथा 1.14 करोड़ प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) लाभार्थी। आधार सेवाएँ वित्तीय वर्ष 2026-27 में 8.37 लाख आधार नामांकन एवं अद्यतन। पासपोर्ट सेवा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2.82 लाख पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) संबंधी नियुक्तियों का निपटान। स्पीड पोस्ट 10.21 करोड़ स्पीड पोस्ट लेखों की बुकिंग एवं डिलीवरी। स्पीड पोस्ट पार्सल 26.90 लाख पार्सलों की बुकिंग एवं डिलीवरी। इंडिया पोस्ट पार्सल (अनुबंधित) 10.39 लाख पार्सल। इंडिया पोस्ट पार्सल (खुदरा) 15.95 लाख पार्सल। अंतरराष्ट्रीय ट्रैक्ड पोस्टल सेवा (ITPS) को लेकर 13.90 लाख डाक लेख। एक्सप्रेस मेल सेवा (EMS) को लेकर 1.14 लाख डाक लेख। विदेशी एयर पार्सलों में 0.23 लाख पार्सल। गणेशोत्सव एवं नवरात्रि विशेष रात्रि शिविरों की नई पहल के मद्देनजर गणेशोत्सव के दौरान आयोजित विशेष रात्रि शिविरों में 11,313 पीओएसबी खाते खोले गए। 1.22 करोड़ रुपये के प्रीमियम वाली 518 डा.जी.बी./ग्रा.डा.जी.बी.पॉलिसियाँ जारी की गईं। 570 सीईएलसी,591 सामान्य बीमा तथा 21''माई स्टैम्प''जारी किए गए। राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 की कार्यक्रम सूची के मद्देनजर देखें तो इस वर्ष राष्ट्रीय डाक सप्ताह की योजना डाक विभाग की बदलती भूमिका और नागरिकों को दी जाने वाली व्यापक सेवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। समारोह में डाक प्रचालन में प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के बढ़ते समावेश तथा डाक सेवाओं को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने के विभाग के निरंतर प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 9 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को विश्व डाक दिवस।12 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को फिलेटली दिवस के साथ आनंद।13 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को वित्तीय समावेशन एवं सीसीएस दिवस।14 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को डाक एवं पार्सल दिवस।15 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)को प्रौद्योगिकी एवं नवाचार दिवस। फिलेटली दिवस (12 अक्टूबर 2026) के हिसाब से डाक टिकट संग्रह जमा खाते जो सर्किल में वर्तमान में 11,720 खाते संचालित हैं। डाक टिकट प्रदर्शनियाँ के मद्देनजर दुर्लभ डाक टिकट एवं डाक- सामग्री का प्रदर्शन। विशेष आवरण एवं कस्टमाईज्ड ''माई स्टैम्प''इस वर्ष 25 विशेष आवरण और 07 कस्टमाईज्ड''माई स्टैम्प''जारी किए गए हैं। डाक टिकट संग्रह को प्रोत्साहित करने के लिए संगोष्ठियां एवं कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। वित्तीय समावेशन एवं सीसीएस दिवस (13 अक्टूबर 2026)को लेकर महाराष्ट्र सर्किल प्रत्येक नागरिक तक सुलभ और आधुनिक वित्तीय सेवाएं पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है। 3.53 करोड़ से अधिक सक्रिय पीओएसबी खातों के साथ डाकघर बचत,बीमा,आधार और सामाजिक सुरक्षा सेवाओं के विश्वसनीय केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। कोर बैंकिंग,इंटरनेट एवं मोबाइल बैंकिंग, ई-पासबुक,आधार-आधारित ई-केवाईसी तथा परस्पर-संचालनीय शाखा डाकघर सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को सेवाएं देने के तरीके में प्रौद्योगिकी बदलाव ला रही है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक डिजिटल एवं देहलीज पर बैंकिंग, यूपीआई,एईपीएस और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) सेवाओं के माध्यम से इस नेटवर्क को और सशक्त बनाता है। इसमें महाराष्ट्र की''माझी लाडकी बहीण योजना''के लिए सहायता भी शामिल है। इस समारोह के अंतर्गत प्रत्येक उपमंडल एवं प्रधान डाकघर में''डाक चौपाल''आयोजित की जाएगी। जिनके माध्यम से पीओएसबी,डा.जी.बी./ग्रा.डा.जी.बी. और आधार सेवाएं लोगों के और निकट पहुंचेंगी। महाराष्ट्र सर्किल प्रत्येक नागरिक तक सरल,सुलभ और प्रौद्योगिकी- सक्षम वित्तीय सेवाएं पहुंचाने तथा विश्वास एवं संवेदनशीलता के साथ अंतिम छोर तक सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। डाक एवं पार्सल दिवस (14 अक्टूबर 2026) के बारे देखें तो इस अवसर पर सभी रेल डाक सेवा कार्यालयों में कार्यरत सभी छँटाई सहायकों के बीच छँटाई प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। व्यवसाय विकास अनुभाग,सर्किल कार्यालय, मुंबई के अनुसार डाक विभाग 9 से 15 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। इस दौरान 14 अक्टूबर 2026 को''डाक एवं पार्सल दिवस''के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सर्किल द्वारा मुंबई एवं नवी मुंबई क्षेत्र के शीर्ष 25 ग्राहकों के साथ व्यावसायिक बैठक आयोजित की गई है। बैठक के दौरान प्रमुख ग्राहकों को सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय डाक के मद्देनजर भारत को विश्व से जोड़ना। भारतीय डाक व्यक्तियों,निर्यातकों और छोटी कंपनियों के लिए आकर्षक दरों पर अंतरराष्ट्रीय स्पीड पोस्ट (ईएमएस),अंतरराष्ट्रीय एयर पार्सल और अंतरराष्ट्रीय ट्रैक्ड पैकेट सेवा (आईटीपीएस) के माध्यम से किफायती अंतरराष्ट्रीय डाक समाधान उपलब्ध कराता है। चयनित डाकघरों में दस्तावेजीकरण,पैकेजिंग,बुकिंग और प्रेषण के लिए एक ही स्थान पर सहायता उपलब्ध है। जिससे अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट सरल और किफायती बनते हैं। विदेश में रहने वाले परिवारजनों एवं मित्रों को उपहार और व्यक्तिगत पार्सल भेजकर त्योहारों की खुशियां सीमाओं के पार साझा की जा सकती हैं। निर्यातकों और छोटी कंपनियों के लिए इंडिया पोस्ट विश्वभर के ग्राहक एवं निर्यात से जुड़ने का एक विश्वसनीय माध्यम है। भारतीय डाक की तीन अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं में आईटीपीएस (इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस) छोटे पार्सलों (5 किलोग्राम तक) के लिए आकर्षक स्तरीय लाभकारी सेवा है। इस सेवा के अंतर्गत व्यापार में हुई वर्ष-प्रति-वर्ष वृद्धि निम्नानुसार है। वित्त वर्ष आईटीपीएस (लाख में) के बारे में जाने तो साल 2023-24 8.73,साल 2024-25 9.81,साल 2025-26 14.25 और साल 2026-27 (पहली छमाही) 13.90। प्रौद्योगिकी एवं नवाचार दिवस (15 अक्टूबर 2026) पर महाराष्ट्र एवं गोवा राज्यों के सभी प्रशासनिक कार्यालयों तथा चयनित डाकघरों में कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए 'प्रौद्योगिकी प्रश्नोत्तरी' आयोजित की जाएगी।
~by √•Press Wire MCP•Digital World•
Comments
Post a Comment