*बॉक्स ऑफिस महासंग्राम:15-16 अक्टूबर को Jailer 2,Prahar, Nai Naveli, Ranabali और Street Fighter की टक्कर*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*बॉक्स ऑफिस महासंग्राम:15-16 अक्टूबर को Jailer 2,Prahar, Nai Naveli, Ranabali और Street Fighter की टक्कर*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


        *Press wire| Filmi Fox |14 Oct*





मुंबई। इस गुरुवार और शुक्रवार यानि 15-16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। एक तरफ राजनीकांत की *Jailer 2* (हिंदी) गुरुवार को रिलीज हो रही है तो दूसरी तरफ शुक्रवार को राजकुमार राव की *Prahar, Nai Naveli, Ranabali* और हॉलीवुड एक्शन फिल्म *Street Fighter* सहित कई फिल्में दर्शकों के सामने होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते का बॉक्स ऑफिस जहां साउथ,बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच बंटा नजर आएगा। वहीं आगामी *Ramayana: Part One* के पहले दिन के आंकड़े भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट में दिए गए अनुमानों के मुताबिक *Ramayana: Part One* का पहले दिन का नेट कलेक्शन ₹65-75 करोड़ रह सकता है। जबकि संभावित आंकड़ा ₹67 करोड़ बताया गया है। यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताया गया है। धार्मिक आस्था और भक्ति से जुड़ी इस फिल्म की अपेक्षाएं बहुत बड़ी हैं लेकिन रिलीज का समय दीवाली से पहले का है। जो पारंपरिक रूप से बॉक्स ऑफिस पर कमजोर माना जाता है। खासकर बी,सी और डी केंद्रों पर इसका असर दिख सकता है। रिपोर्ट के अनुसार धार्मिक फिल्मों का दर्शक वर्ग बड़ा होता है लेकिन वे पहले दिन भारी कलेक्शन नहीं करते। वे लंबे रन में मदद करते हैं। मार्केटिंग अभियान को भी फिल्म के भव्य पैमाने के अनुरूप और तेज करने की जरूरत बताई गई है। दौरान इस हफ्ते की मुख्य रिलीज और अनुमान देखें तो फिल्म - पहले दिन- अनुमान (नेट)-  संभावित के मद्देनजर देखें तो *Jailer 2* (हिंदी) ₹1.00-2.50 करोड़ ₹1.75 करोड़। *Nai Naveli* ₹1.50-3.50 करोड़ ₹2.00 करोड़। *Prahar* ₹1.50-4.00 करोड़ ₹2.50 करोड़। *Udta Teer*  ₹3.00-5.00 करोड़ ₹3.50 करोड़। *Pehla Pyar Dusri Baar* ₹0.25-1.00 करोड़ ₹0.75 करोड़। *Ramayana* Part One ₹65.00-75.00 करोड़ ₹67.00 करोड़।

*Jailer 2* (हिंदी) में राजनीकांत का स्वैग ही इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। हिंदी बेल्ट में क्रेज अच्छा है लेकिन हिंदी शोज सीमित हैं इसलिए हिंदी मार्केट में यह दूसरी फिल्मों के लिए बड़ी चुनौती नहीं बनेगी। साउथ में Ranabali और *Jailer 2* के बीच अच्छा क्लैश देखने को मिलेगा। 

फिल्म *Prahar* राजकुमार राव की यह कोर्टरूम ड्रामा कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाले वकील उज्जवल निकम की कहानी पर आधारित है। रिपोर्ट के मुताबिक इसका ट्रेलर अपडेट टल गया है। व्यावसायिक तत्व मजबूत हैं और ट्रीटमेंट फ्रंट-फुटेड है लेकिन शुरुआती वैल्यू सीमित है। फिल्म को वीकेंड पर मुंह से मुंह की चर्चा पर निर्भर रहना होगा।

 फिल्म *Nai Naveli* में यामी गौतम हॉरर अवतार में नजर आएंगी। नई दुल्हन के किरदार में रहस्य,डर और चौंकाने वाले ट्विस्ट फिल्म को खास बनाते हैं। यामी की परफॉर्मेंस और हॉरर फैक्टर दर्शकों को खींच सकता है। 

फिल्म *Ranabali* राणाबली विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी सालों बाद पर्दे पर लौट रही है। यह सन 1854 से सन 1878 के बीच ब्रिटिश राज के दौर की पीरियड ड्रामा है। जिसमें अत्याचारों के खिलाफ विद्रोह दिखाया गया है। साउथ के साथ हिंदी बेल्ट में भी इसका बज है।

 फिल्म *Street Fighter* से विद्युत जामवाल का हॉलीवुड डेब्यू है। वे मार्शल आर्ट मास्टर धालसिम का रोल निभा रहे हैं। उनकी तुलना जैकी चैन से हो रही है। हॉलीवुड एक्शन प्रेमियों के लिए यह फिल्म खास हो सकती है। 

रिपोर्ट के मुताबिक इस समय *Drisyam 3* और *Hanuman Ansh* की आंधी को रोकने के लिए बड़े स्टार्स की फिल्में आपस में भिड़ेंगी चूंकि सभी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं इसलिए इनके दर्शक पूरी तरह एक जैसे नहीं होंगे। हर फिल्म के पास अपनी ऑडियंस बनाने का मौका रहेगा। बॉक्स ऑफिस पर बाजी किसके नाम रहेगी। यह रिलीज,स्क्रीन काउंट, एडवांस बुकिंग और रिव्यूज पर निर्भर करेगा। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर मल्टी-जॉनर टक्कर है। 

*Ramayana: Part One* के आंकड़े भले ही बड़े हैं लेकिन वह इस सप्ताह की रिलीज नहीं है। फिलहाल नजर *Jailer 2,Prahar, Nai Naveli, Ranabali, Street Fighter और Udta Teer* पर रहेगी। ओटीटी और सीरीज की रिलीज का विस्तृत ब्योरा भी इस रिपोर्ट में दिया गया है। ओटीटी पर इस हफ्ते धमाका देखें तो *The Diplomat S4,The Traitors Telugu, Aasha, Kappi Squad* समेत 15+ टाइटल्स;साउथ की DC,Enna Vilai और हॉलीवुड की Sacrifice भी रिलीज होगी। इस गुरुवार और शुक्रवार यानी 15-16 अक्टूबर को न केवल सिनेमाघरों में बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी एंटरटेनमेंट की बाढ़ आने वाली है। जहां थिएटर्स में *Jailer 2,Ranabaali,Prahar और Street Fighter* जैसी फिल्में टकराएंगी। वहीं नेटफ्लिक्स, Amazon Prime Video,JioHotstar,SonyLIV, ZEE5 और Lionsgate Play जैसे प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज और फिल्मों की लंबी लाइनअप है। इसके साथ ही साउथ इंडस्ट्री की कई बड़ी फिल्में भी ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं।

ओटीटी रिलीज वेब सीरीज और शोज के बारे में जाने तो 

*The Diplomat Season 4*(Netflix,15 अक्टूबर) इस पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज के चौथे सीजन में एलिसन जेनी अमेरिकी राष्ट्रपति ग्रेस पेन की भूमिका में हैं, जबकि रूफस सेवेल उपराष्ट्रपति हल वायलर के किरदार में नजर आएंगे। दोनों नेता एक शक्तिशाली रूसी परमाणु हथियार को चुराने की खतरनाक योजना बनाते हैं।

*Koffee With Karan Season 9* (JioHotstar,14 अक्टूबर) करण जौहर की मशहूर सेलिब्रिटी चैट शो का नौवां सीजन आ रहा है। मेकर्स ने इसे 22 साल पुराने शो का आखिरी सीजन बताया है। इसमें कई बॉलीवुड सितारे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल अपडेट्स शेयर करेंगे।

*Roadies Rebirth* (JioHotstar,16 अक्टूबर) पॉपुलर यूथ रियलिटी शो का नया सीजन आ रहा है। इस बार पुराने गैंग लीडर्स बनाम नए गैंग लीडर्स की टक्कर होगी। प्रिंस नरूला,नेहा धूपिया और निखिल चिनपा पुरानी टीम में हैं। जबकि अभिषेक मल्हान,बानी जे और बसीर अली नई टीम में शामिल हैं। रणविजय सिंघा होस्ट और मेंटर की भूमिका में लौट रहे हैं।

*The Traitors Telugu* (Prime Video,15 अक्टूबर) तेजा सज्जा के होस्टिंग डेब्यू वाला यह 10-एपिसोड का तेलुगु रियलिटी शो है। जिसमें 20 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स ट्रस्ट,धोखे और रणनीति के मैदान में उतरेंगे। चिन्मयी श्रीपदा,हर्ष वर्धन,प्रगति महावदी समेत कई नाम शामिल हैं।

*Kappi Squad*(JioHotstar,15 अक्टूबर) मलयालम सीरीज में चार दोस्तों की कहानी है। जो पर्सनल असुरक्षा,अहंकार और टूटी इज्जत से जूझते हुए एक कैफे खोलने की कोशिश करते हैं। रिनोश जॉर्ज, अनघा अजित और दिया दीपन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

*VisionQuest*(JioHotstar,14 अक्टूबर) मार्वल टेलीविजन की यह सीरीज *WandaVision* और *Agatha All Along* की ट्राइलॉजी को पूरा करती है। पॉल बेटनी और जेम्स स्पेडर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

*Dil Padosi* (ShemarooMe,15 अक्टूबर) शेमारू प्रीमियर बैनर तले आ रही यह छह-एपिसोड की हिंदी रिलेशनशिप ड्रामा सीरीज है।

ओटीटी रिलीज फिल्में देखें तो 

*Sacrifice* (Lionsgate Play India, 16 अक्टूबर) क्रिस इवांस,अन्या टेलर-जॉय और सलमा हायेक स्टारर यह एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म एक चैरिटी गाला को बंधक संकट में बदल देती है। रोमां गावरास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक मूवी स्टार को कट्टर योद्धा और उसके अनुयायी बंधक बना लेते हैं।

*DC* (SonyLIV,16 अक्टूबर) अरुण मथेश्वरन द्वारा निर्देशित तमिल रोमांटिक एक्शन ड्रामा में लोकेश कनगराज,वामिका गब्बी और संजना कृष्णमूर्ति मुख्य भूमिकाओं में हैं क्राइम,लव, बिट्रेयल और रिवेंज का मिश्रण यह फिल्म पांच भाषाओं में स्ट्रीम होगी।

*Enna Vilai* (Netflix,15 अक्टूबर) तमिल सोशल ड्रामा में करुणास और निमिषा सजयन मुख्य भूमिकाओं में हैं। रामेश्वरम के तटीय शहर में सेट यह फिल्म थवासी मुथु की कहानी है। जो अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए समुद्र में उतरकर मंदिर के दर्शकों द्वारा फेंके गए सिक्के इकट्ठा करता है।

*Aasha* (ZEE5,15 अक्टूबर OTT / 16 अक्टूबर रिलीज) उर्वशी, जोजू जॉर्ज और ऐश्वर्या लक्ष्मी स्टारर मलयालम ड्रामा। एक विधवा मां की कहानी है जिसका ट्रॉमा और अनिद्रा बढ़ती पैरानॉया को जन्म देती है।

*Kagitham Padavalu* (SunNXT, 16 अक्टूबर) तेलुगु रोमांटिक ड्रामा में राम और गोदावरी की बचपन की दोस्ती प्यार में बदलती है लेकिन अलग-अलग समुदायों और गांवों की पुरानी दुश्मनी रास्ते में आती है।

*Oru Anweshanathinte Thudakkam* (SunNXT, 16 अक्टूबर) मलयालम इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर में फ्रीलांसर जीवन थॉमस की सगाई के कुछ दिन बाद गायब होने की कहानी है। छह महीने बाद एक स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम केरल भर में जांच शुरू करती है।

*Adinaasam Vellapokkam* (Saina Play, 16 अक्टूबर) मलयालम कॉमेडी थ्रिलर में शाइन टॉम चाको और बाबू एंटनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। लिबर्टी इंजीनियरिंग कॉलेज के चार शरारती छात्रों की कहानी है जो रोमांच की तलाश में कैंपस से बाहर निकलते हैं और एक खतरनाक आदमी का सामान चुरा लेते हैं।

*It's A Medical Miracle* (Manorama Max,15 अक्टूबर) मलयालम फिल्म में संगीत प्रताप मुख्य भूमिका में हैं। एक दुर्घटना के बाद कोमा से जागे हीरो को उस नर्स की आवाज की तलाश होती है।  जिसने उसका इलाज किया था और फिल्म उस आवाज के पीछे के अंधेरे रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है।

*Masterplan* (Amazon Prime Video,16 अक्टूबर) इस फिल्म की पूरी स्टोरीलाइन और कास्ट डिटेल्स अभी तक रिवील नहीं की गई हैं।

*Hollywood Arts*(Netflix, 15 अक्टूबर) ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाला एक और टाइटल है।

साउथ इंडस्ट्री की थिएट्रिकल रिलीज देखें तो 

*OM Chapter 1: Udhiram*(16 अक्टूबर) धनुष और मम्मूटी की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही *Jailer 2* के ठीक एक दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और साई पल्लवी भी अहम भूमिकाओं में हैं। तमिल,मलयालम,हिंदी और तेलुगु दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई यह फिल्म एनसेंबल कास्ट पर निर्भर करती है।

*Garividi Lakshmi* (16 अक्टूबर)तेलुगु में रिलीज होने वाली यह फिल्म एक ड्रामेटाइज्ड बायोपिक है।

*Crazy Kalyanam* (16 अक्टूबर) तेलुगु फिल्म,शादी की अफरा-तफरी और फैमिली ड्रामा पर आधारित है।

*Entha Chitram Katha* (16 अक्टूबर) तेलुगु एक्शन ड्रामा।

*Thaytha* (16 अक्टूबर) कन्नड़ हॉरर थ्रिलर।

*Brindavihari* (16 अक्टूबर) कन्नड़ रोमांटिक म्यूजिकल एंटरटेनर। गणेश,देविका भट्ट और मालविका शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। बृंदावनम की रहस्यमयी दुनिया में सेट यह फिल्म एक सुरम्य प्रेम कहानी है।

*Seyon* (16 अक्टूबर) तमिल एक्शन-ड्रामा-फैंटेसी फिल्म।

*Mattancherry Mafia* (16 अक्टूबर) मलयालम एक्शन-कॉमेडी ड्रामा। खालिद रहमान द्वारा निर्देशित,मम्मूटी और नसलेन के.गफूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

*The Eken:Kerala-e Kurukshetra* (16 अक्टूबर) बंगाल की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक Eken Babu की नई अडवेंचर फिल्म। एक टॉप-सीक्रेट मिशन के खतरनाक रूप से गलत होने पर ईकेन को किडनैप करके काम पर लगाया जाता है।

*Emperor Vs Sarat Chandra* (15 अक्टूबर) बंगाली फिल्म, सिनेमाघरों में रिलीज।

*Bohurupi:The Golden Daku* (15 अक्टूबर) बंगाली एक्शन-क्राइम-सस्पेंस-थ्रिलर।

*B Town*(16 अक्टूबर) पंजाबी ड्रामा थ्रिलर। रुपिंदर हांडा,सुखमन चीमा,सरदार खेरा और कुदरत मुख्य भूमिकाओं में हैं।

हॉलीवुड की थिएट्रिकल और ओटीटी रिलीज जाने तो 

*Whalefall* (थिएटर्स,16 अक्टूबर) जोश ब्रोलिन और ऑस्टिन अब्राम्स स्टारर सर्वाइवल थ्रिलर। अपने पिता की मौत के बाद जे गार्डिनर कैलिफोर्निया के तट पर डाइविंग करने जाता है और एक विशाल व्हेल उसे निगल जाती है। व्हेल के पेट में फंसे जे के पास सिर्फ एक घंटे की ऑक्सीजन बचती है और उसे बचने का रास्ता खोजना होता है।

*Street Fighter* (थिएटर्स, 16 अक्टूबर) साल 1993 में सेट यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म अलग हुए मार्शल आर्टिस्ट रयू और केन मास्टर्स की कहानी है। जिन्हें रहस्यमयी चुन-ली ग्लोबल वॉरियर टूर्नामेंट के लिए वापस लड़ाई में उतारती है। यह टूर्नामेंट दरअसल एम. बाइसन और उसके संगठन शडालू की घातक साजिश का मुखौटा है। इसमें विद्युत जामवाल भी हैं।

*Shaun The Sheep: The Beast of Mossy Bottom* (थिएटर्स,16 अक्टूबर) एनिमेशन फिल्म। हैलोवीन के करीब शॉन और उसका झुंड चुपके से कद्दू उगाते हैं लेकिन अनाड़ी फार्मर पूरी फसल बर्बाद कर देता है।

*Disclosure Day* (JioHotstar,12 अक्टूबर) स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्देशित थ्रिलर में एमिली ब्लंट, जोश ओ'कॉनर,कॉलिन फर्थ और कोलमैन डोमिंगो मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और लोकल टीवी मौसम विज्ञानी की राहें मिलती हैं और उन्हें पृथ्वी पर ब्रह्मांडीय जीवन से अपना व्यक्तिगत संबंध पता चलता है।

*Love Of Your Life* (Prime Video,13 अक्टूबर) मार्गरेट क्वाली स्टारर रोमांस ड्रामा। एक ईआर नर्स माया की कहानी है जो एक अनपेक्षित क्रेगलिस्ट खरीद के जरिए चार्ली से मिलती है और उनका प्यार परवान चढ़ता है लेकिन एक देवास्तक नुकसान उनके भविष्य को तोड़ देता है।

*Tulsa King Season 4* (JioHotstar,16 अक्टूबर) सिल्वेस्टर स्टेलोन और मार्टिन स्टार की इस क्राइम ड्रामा सीरीज का चौथा सीजन भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रहा है।

*Tyson* (Netflix, 13 अक्टूबर) इस टाइटल की स्ट्रीमिंग 13 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।

*Dragon Ball Super: Beerus* (Netflix, 17 अक्टूबर) एनिमे फैंस के लिए यह टाइटल 17 अक्टूबर को स्ट्रीम होगा। इस हफ्ते ओटीटी और थिएटर्स दोनों जगह मल्टी-लैंग्वेज और मल्टी-जॉनर कंटेंट की भरमार है। ओटीटी पर जहां *The Diplomat S4,The Traitors Telugu और Sacrifice* जैसे इंटरनेशनल और इंडियन टाइटल्स हैं। वहीं थिएटर्स में *Jailer 2, Ranabaali,OM Chapter 1, Prahar और Street Fighter* के बीच जबरदस्त टक्कर है। दर्शकों के पास इस वीकेंड चुनने के लिए ढेरों ऑप्शन्स होंगे।

~ By √•Press wire •Filmi Fox News•Digital World•

Comments

Popular posts from this blog

*नवी मुंबई में ‘इंडिया ज्वेलरी पार्क’ परियोजना शुरू, 22 एकड़ में विकसित होगा ज्वेलरी निर्माण केंद्र*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई: ब्रीच कैंडी स्थित अमरसंस स्टोर में 20 अक्टूबर 2026 की सुबह भीषण आग,करीब 6 घंटे में काबू; 5,000 वर्ग फुट हिस्सा जलकर खाक,कोई हताहत नहीं*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*ब्रेकिंग:नेपाल में फिर अचानक बाढ़,गोरखा की 5 बस्तियों में 40 घर बहे;4 लापता*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई